रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव कल्याणपुर में कय्यूम पुत्र इस्लामुदीन और कय्यूम पुत्र दीन मौहम्मद के बीच पशुओं के रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा है। बुधवार को दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया। कय्यूम पक्ष अपने पशु लेकर दभेड़ी पशु पैठ में बेचने के लिए ले जा रहा था तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे रास्ते में ही रोक लिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें कई घायल भी हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक पक्ष के कय्यूम पुत्र इस्लामुदीन, सलीम पुत्र यामीन, सरफराज पुत्र इस्लामूद्दीन और दूसरे पक्ष के कय्यूम पुत्र दीन मोहम्मद, खालिद पुत्र कय्यूम, सफी आलम पुत्र इलियास को पकड़ कर सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया।