एक लाख चुराने वालों का सुराग नहीं
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के हनुमान चौक निवासी अभिषेक रुड़की रोड स्थित फैक्ट्री में काम करता है। सोमवार को वह नई मंडी कोतवाली के पचेंडा रोड स्थित बैंक शाखा से पैसे निकालने गया था। इसी बीच शाखा के बाहर खड़े उसके एक्टिवा की डिग्गी से दो चोरों ने एक लाख की नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। पीड़ित की सूचना पर डायल-100 पुलिस, एसपी सिटी ओमवीर सिंह, सिविल लाइन और नई मंडी कोतवाली पुलिस को साथ लेकर चोरों की तलाश में जुटे थे, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई थी। घटना को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आए दोनों आरोपियों की कुंडली खंगालने के बाद भी कुछ नहीं मिल पाया। पुलिस ने घटना में कई संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की है। ब्यूरो