फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों पर लगाया मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। थाना क्षेत्र के गांव भोजाहेड़ी निवासी विवाहिता शमा प्रवीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह कस्बा लंढौरा कोतवाली मंगलौर उत्तराखंड निवासी शहजाद के साथ सात वर्ष पूर्व हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। आरोप है कि ससुरालियों द्वारा अतिरिक्त दहेज के रूप में 50 हजार लाने का दबाव बनाकर उसके साथ मारपीट की जा रही है। 13 मई को ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसके साथ मारपीट की। कार में डालकर पुरकाजी बिजलीघर के निकट रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। धमकी दी कि अगर बिना पैसे लिए ससुराल आई तो जान से मार देंगे। विवाहिता ने पुलिस से तहरीर में नामजद लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, सोमवार को गांव मलकपुरा में एक व्यक्ति ने एक दंपती के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसमें पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित विनोद की तहरीर पर गांव के ही हरिओम के विरुद्ध मारपीट की धारा में एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें