फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के होटल से छह संदिग्ध हिरासत में लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के होटल से छह संदिग्ध हिरासत में लिए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रविवार शाम शहर के महावीर चौक स्थित एक होटल में ठहरे छह संदिग्ध युवकों को बाहर जनपद से आई पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने युवकों की दो गाड़ियां भी कब्जे में ली और आनन-फानन में दबिश की कार्रवाई पूरी कर मेरठ की तरफ चली गईं। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, हालांकि स्थानीय थाना पुलिस ने इससे अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन

शहर के महावीर चौक स्थित एक होटल में रविवार शाम दो गाड़ियों में कुछ लोग दनदनाते हुए पहुंचे, जिनमें दो बावर्दी थे। यह टीम सीधे होटल में पहुंची और कुछ लोगों के संबंध में जानकारी लेते हुए उनके कमरों में दबिश देकर कुल छह युवकों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद टीम जितना तेजी से अंदर पहुंची, उतनी ही तेजी से बाहर निकली और होटल की पार्किंग में खड़ी एक वैगन-आर समेत युवकों की दो कारों को भी कब्जे में ले लिया। इसके बाद उक्त टीम हिरासत में लिए गए सभी युवकों को लेकर तेजी से सरकुलर रोड होते हुए मेरठ की तरफ चली गई। इस पूरे घटनाक्रम की कुछ लोगों ने वीडियो क्लिप भी बना ली, जिसके वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। होटल से युवकों को हिरासत में लेने वाली पुलिस गाजियाबाद जनपद की बताई जा रही है, हालांकि इस संबंध में कहीं कोई लिखापढ़ी किसी तरह की नहीं की गई है। मामले में थाना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम ने भी पूरी तरह से अनभिज्ञता जताते हुए जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें