फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने खुद आग लगाई, झुलसने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। क्षेत्र के एक गांव में युवक ने अपने मकान में ही मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गांव निवासी 30 वर्षीय युवक शराब पीने का आदी था। बुधवार को परिजनों ने उसकी शराब को छुड़ाने के मकसद से उसको मकान में बंद कर दिया और कहीं चले गए। उसने मकान के अंदर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे। मकान का ताला लगा होने पर ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी। परिवार के लोग दौड़कर घर पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें