फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस कर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुस कर की फायरिंग
विज्ञापन

भोपा। छछरौली गांव में रंजिश के चलते कुछ लोग ने एक ग्रामीण के घर में घुस कर फायरिंग की तथा धारदार हथियारों से हमला कर परिजनों को घायल कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

भोपा थाने पर छछरौली निवासी नीशु पत्नी निशांत राठी ने तहरीर दी। बताया कि उसके देवर प्रशांत राठी की 19 नवंबर को शादी होनी है। वह शनिवार शाम को ही अपनी नौकरी से अवकाश लेकर आया है। आरोप है कि शाम को देवर घर पहुंचा, तो तभी मथन सिंह पक्ष ने मकान में घुस कर प्रशांत पर हमला कर दिया। विरोध करने पर हमलावरों ने जमकर फायरिंग की तथा धारदार हथियारों से प्रहार कर उसके देवर प्रशांत, पति निशांत, सास महेंद्री, उसे और ससुर जगत सिंह को घायल कर दिया। जाते हुए आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी पहले भी परिजनों पर हमला कर चुके है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें