फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट रोड पर बीज की दो दुकानों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दुकानों में चोरी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के कोर्ट रोड स्थित बीज की दो दुकानों में घुसकर बदमाशों ने गल्ले से तीस हजार की नकदी के साथ ही चांदी के सिक्के और अन्य सामान चोरी कर लिया। कोर्ट रोड पर अशोक कुमार की दिनेश बीज भंडार के नाम से दुकान है। उनके पास ही प्रकाश बीज भंडार नाम से दुकान स्थित है। घटना विगत 31 अक्तूबर की है। जब देर रात छत के रास्ते बदमाश पहले दिनेश बीज भंडार में घुस गए। पीड़ित अशोक के अनुसार, बदमाशों ने दुकान के गल्ले में रखी 30 हजार की नकदी के साथ ही दीपावली के लिए खरीदे गए चांदी के कई सिक्के भी चोरी कर ले गए। इसके बाद बदमाश पड़ोस की प्रकाश बीज भंडार में घुसे, जहां से गल्ले में रखी पांच हजार की नकदी चोरी कर ली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य संकलित किए, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। मामले में रविवार देर रात पीड़ित अशोक कुमार की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें