फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरकाजी मुठभेड़ में फरार बदमाश तमंचे समेत धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में फरार बदमाश तमंचे समेत धरा
विज्ञापन

पुरकाजी। थाना क्षेत्र के खड़कावाला बाग के पास नौ सितंबर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया था। इनमें से तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था, जबकि एक फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, दो चाकू, एक संदिग्ध बाइक व सात सौ ग्राम चरस बरामद की गई थी। पकड़े गए आरोपियों महमूदनगर निवासी मुस्तकीम, केवलपुरी निवासी फरीन और पुरकाजी के कस्सावान निवासी फरमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। वहीं, फरार हुए बदमाश की पहचान चांद निवासी कस्सावान पुरकाजी के रूप में हुई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को फरार आरोपी चांद को उसके घर से ही तमंचे समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें