फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडा पोस्त के साथ तीन आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुलशन फैक्ट्री के सामने डोडा पोस्त बेचते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दारोगा चंद्रपाल, कांस्टेबल अंकित त्यागी, दुष्यंत कुमार और राघवेंद्र के साथ गुलशन फैक्ट्री के पास चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर उन्होंने गुलशन के सामने खाली पड़े प्लाट में छापा मारकर महेश कुमार पुत्र सत्यपाल सिंह गांव पावटी, थाना चरथावल, राजू पुत्र सरजीत सिंह निवासी रोहटा रोड शिमलापुरी थाना सफर, जनपद लुधियाना, पंजाब हाल निवासी अंकित बिहार कूकड़ा, थाना नई मंडी, अशोक कुमार त्यागी पुत्र रामनिवास त्यागी निवासी गांव भंडूर, थाना सिखेड़ा हाल निवासी बचन सिंह कॉलोनी, थाना नई मंडी कोतवाली को डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 10 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। उधर, प्रभारी निरीक्षक एचएन सिंह ने बताया की तीनों आरोपी काफी समय से नशीले पदार्थ का यहां रहकर ट्रक चालकों को बेच रहे थे। इन तीनों को नशीला पदार्थ बेचने के आरोप में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें