फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के नाले में पड़ा मिला युवक का शव, सनसनी फैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के लद्दावाला मोहल्ले में नाले में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नहीं सकी। शहर कोतवाली के मोहल्ला लद्दावाला में रविवार को लोगों ने नाले में एक युवक का शव पड़ा देखा। जिससे सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को नाले से निकाल कर कब्जे में लिया। लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी। बाद में पुलिस ने पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक भिखारी लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें