फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड नाईट मिस्ट्री का क्या है मलेशिया कनेक्शन ?

विज्ञापन
विज्ञापन
मिड नाइट मिस्ट्री का क्या है मलयेशिया कनेक्शन ?
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वायरल वीडियो की मिड नाइट मिस्ट्री का मलेशिया से कनेक्शन जुड़ना भी मामले को रहस्यमय बना रहा है। वहलना प्रवास का यह वीडियो सीडीआर से निकालने के बाद सबसे पहले विदेश कैसे पहुंच गया, इसको लेकर उलझन मची है। पूरे घटनाक्रम में यह सुगबुगाहट है कि सबसे पहले यह वीडियो मलेशिया से भारत में वायरल किसने किया है। पुलिस की जांच में यह सच सामने आ सकता है कि किस मोबाइल से या किसकी आईडी के जरिये वीडियो क्लिप मलेशिया सेंड की गई। उधर, वीडियो वायरल होने के बाद वहलना मंदिर प्रबंध समिति ने सीसीटीवी कैमरों के सीडीआर का सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया है, ताकि कोई छेड़छाड़ न कर सके। समिति का कहना है कि तीर्थ यात्रियों की सामान की सुरक्षा के लिए वहलना मंदिर में कैमरों की व्यवस्था कराई गई थी।
विज्ञापन


करोड़ों के चंदे का विवाद तो नहीं
मुजफ्फरनगर। जैन मुनि नयन महाराज का सहारनपुर के नानौता में भव्य आश्रम बन रहा है। पिछले कई दशक से वेस्ट यूपी में विहार करते हुए उन्होंने अनेक जनपदों में चतुर्मास और धार्मिक कार्यक्रमों में लंबे प्रवास किए हैं। उनके भक्तों की देश में बड़ी तादाद है। नानौता के आश्रम को लेकर भक्तों से बड़ा चंदा मिलता है, ताकि आकर्षक और दर्शनीय जैन मंदिर और आश्रम बनाए जा सके। वायरल वीडियो के पीछे चंदे के करोड़ों रुपये के विवाद का भी मामला चर्चाओं में है। हालांकि चंदे को लेकर जैन समाज को कोई पदाधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। जैन मुनि नयन सागर ने अपने स्पष्टीकरण में साफ कहा कि रुपयों के आरोप से उन्हें शर्म आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें