फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। गांव भलवा में सोनू उर्फ अंसार पुत्र इसरार गांव की ही युवती को लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एससीएसटी एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। सीओ एसकेएस प्रताप सिंह के आदेशानुसार थाना प्रभारी प्रेमवीर सिंह राणा ने पुलिस के साथ रविवार को गांव में पहुुंच कर मनादी कराकर आरोपी सोनू उर्फ अंसार के मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा कराया।
विज्ञापन


नई मंडी पुलिस ने दी दबिश
जानसठ। गांव बसायच में मुजफ्फरनगर नई मंडी थाना पुलिस ने मोनू पुत्र सुभाष के घर पर दबिश दी। पुलिस के अनुसार मोनू पिछले कुछ दिन पूर्व मुजफ्फरनगर की बचन सिंह कालोनी से युवती को लेकर फरार हो गया था। जिसकी सूचना रविवार को गांव में होने की मिली थी। पुलिस ने उसको पकड़ने के लिए घर पर दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी युवक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। जिस कारण थाना नई मंडी पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।

चोरों को बाइक समेत पकड़ा
सिखेड़ा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन वाहन चोरों को बाइक सहित गिरफ्तार किया है। गांव काटका पुल पर शनिवार देर रात चेंकिग के दौरान पुलिस चौकी भंडूर इंचार्ज रणवीर सिंह ने बाइक सवार अमन पुत्र कैलाश निवासी गांव पुरा, सागर पुत्र ओमपाल व मिलन पुत्र अतरु निवासी गांव बेहड़ा आसा को चोरी बाइक के साथ पकड़ लिया। इन चोरों ने गांव दाहखेड़ी निवासी अरशद की तीन दिन पूर्व बाइक चोरी की की थी। पुलिस ने तीनों वाहन चोरों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें