कैराना। ग्राम मलकपुर निवासी रहीसा ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि वह बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे वह अपने घर पर बैठी हुई थी। आरोप है कि मोहल्ले की एक महिला अपने बेटे के साथ उनके घर में घुस आई और उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। बाद में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।