मीरापुर। पुलिस ने अंतर जनपदीय एक बदमाश को चोरी की बाइक, देशी तमंचे और कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार रात चेकिंग के दौरान सूचना पर गांव कुतुबपुर नहर पुल के पास से बदमाश कुतुबपुर निवासी आलम पुत्र मुशर्रफ को गिरफ्तार किया। आलम से एक चोरी की बाइक, एक तमंचा, कारतूस बरामद किए गए। आलम ने बताया कि वह फिलहाल मिमलाना रोड मुजफ्फरनगर में रहता था। आलम एक शातिर कुख्यात अंतर जनपदीय बदमाश है। इस पर भोपा, जानसठ, खतौली, कैराना, थानाभवन, नई मंडी, कोतवाली शहर व बाबरी थानों पर 17 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी लूट के साथ वाहन चोरी में भी वांछित चल रहा है। पकड़े गए बदमाश से एसपी. देहात अजय सहदेव और सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप ने भी पूछताछ की।