बुढ़ाना ।
खाद्य विभाग की टीम की छापा मारी से कस्बे में हड़कंप मच गया। टीम ने ऑयल एक्सपेलर और मिठाई की दुकानों पर छापे मार कर तेल व मिठाई के नमूने लिए ।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार अपनी टीम के साथ शुक्रवार को बुढ़ाना पहुंचे। दोपहर के समय इस टीम ने कस्बे के कई ऑयल एक्सपेलर व सरसों का तेल बेचने वाली दुुकानों पर छापे मारे की । इस दौरान उन्होंने सरसों के तेल के नमूने भी लिए। कस्बे में हुई छापा मारी की सूचना से दुुकानदारों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बाजार की अधिकतर दुुकानों के शटर गिर गए। इस टीम ने फिर मिठाई की दुुकानों को अपना निशाना बनाया। कस्बे की कई मिठाई की दुकानों से रसगुल्ले, बर्फी आदि के नमूने लिए गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद आदि ने बताया कि सभी नमूनों को परिक्षण हेतु प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। नमूने फेल होने की दशा में संबंधित दुकान दार के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।