वांछित गिरफ्तार
मेरठ। रोहटा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। थाना रोहटा विजय कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने आस मोहम्मद उर्फ आसू पुत्र हबीब निवासी ग्राम पूठखास को गिरफ्तार किया। आस मोहम्मद के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर व दो कारतूस भी बरामद किये गये हैं।