खतौली (मुजफ्फरनगर)। बस में सीट पर बैठने को लेकर कुछ युवकों में मारपीट हो गई। खतौली से मीरपुर रोड पर चलने वाली प्राइवेट बस में जानसठ बस अड्डे से तीन चार युवक मीरापुर जाने के लिए चढ़े। इन युवकों के साथ सीट पर बैठने को लेकर एक युवक से कहासुनी हो गई। इस दौरान मारपीट होने से बस में अफरातफरी मच गई। चालक बस को रोक दिया। हंगामा होने पर बस में सवार अन्य यात्रियों ने युवकों को बामुश्किल समझा बुझाकर मामला शांत कराया। करीब आधा घंटे तक बस सड़क किनारे ही खड़ी रही। मामला शांत होने पर चालक बस को लेकर मीरापुर के लिए चला।