छेड़छाड़ के आरोप में हकीम गिरफ्तार
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। हरियाणा निवासी एक महिला बृहस्पतिवार को कस्बे में लक्सर रोड पर एक हकीम के पास उपचार कराने आई थी। महिला का आरोप है कि हकीम ने उसके साथ छेड़छाड़ कर जबरदस्ती करने का प्रयास किया । विरोध करने पर गाली-गलोच और मारपीट की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर छेड़खानी और गाली-गलोच करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी मुनफैत निवासी मोहल्ला झोझगान पुरकाजी को गिरफ्तार कर लिया है।