फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका सेल्समैन घर का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। शराब ठेके के सेल्समैन के घर के ताले तोड़कर वहां से 74 हजार रुपये की नगदी व सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए। पीड़ित ने पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

न्यामतपुर गांव निवासी भरत सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह शराब ठेके पर सेल्समैन का कार्य करता है। बृहस्पतिवार को वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में हो रहे शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। इसी का लाभ उठाकर पड़ोस में रहने वाले तीन लोग घर में घुस गए तथा कमरों और उनमें रखी अलमारी के ताले तोड़कर उन्होंने वहां से करीब 74 हजार 500 रुपये की नगदी समेत सोने की अंगूठी, सोने की चेन और अन्य सामान चोरी कर लिया। भरत सिंह का आरोप है कि जब वह लोग चोरी करके घर से बाहर निकले तो समीप में रहने वाली उसकी मां ममतेश पशुओं को चारा डाल रही थी। उसने उन्हें देखकर शोर मचाया तो वह हवाई फायरिंग कर वहां से फरार हो गए। शाम के समय जब वह लोग वापस आए तो मां ने चोरी की बाबत उन्हें जानकारी दी। आरोप लगाया कि जब जानकारी होने पर उसका बेटा उक्त लोगों के घर गया तो वहां उसके साथ मारपीट की गई। जिसमें वह घायल हो गया। इतना ही नहीं उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें