फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार पर जानलेवा हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। मतदान केंद्र से वोट डालकर वापस घर लौट रहे रिश्तेदार पर गांव के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण घायल हो गया।
विज्ञापन

ककरौली क्षेत्र के गांव तेवड़ा निवासी दाऊद ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने रिश्तेदार नईम अख्तार के साथ मतदान कर वापस घर लौट रहा था। जैसे वे गांव के अंदर मुख्य मार्ग पर पहुंचे, तभी घात लगाए बैठे गांव निवासी शहीद व सुक्का ने उसके रिश्तेदार नईम अख्तर पर तबल व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में नईम गंभीर रुप से घायल हो गया। वे दोनों किसी तरह से वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस घटना को लेकर दो पक्षों के लोगों में तनाव हालात बने हैं। थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि घटना की जाच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें