सिकरेड़ा में किसान के घर से नकदी-जेवर चोरी
मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव सिकरेड़ा निवासी यशपाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात वह परिवार के साथ घर में सोया था। देर रात घर की दीवार फांदकर बदमाश अंदर घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी हजारों की नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। इस दौरान घर में सोए परिजनों को घटना की भनक तक नहीं लगी। मंगलवार सुबह नींद खुलने पर परिजनों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।