छपार। गांव कासमपुर निवासी नसीम बुधवार की शाम खेत में दो साथियों के साथ भैंसा-बुग्गी में गन्ना लाद रहा था। आरोप है कि गांव के ही चार लोग वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार, 25 जनवरी को गांव में नाली साफ करने के दौरान उसकी आरोपियों से कहासुनी हो गई थी। उस समय ग्रामीणों ने उनके बीच फैसला करा दिया था। आरोप है कि उसी रंजिश में हमला किया गया है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।