फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेके कंपनी के 26 नकली सीमेंट के कटटे पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जेके कंपनी के 26 नकली सीमेंट के कट्टे पकड़े
विज्ञापन

खतौली जेके कंपनी के दिल्ली के मैनेजर सुनील कुमार ने बताया कि कंपनी को लगातार शिकायत मिल रही थी कि उनकी कंपनी का नकली सीमेंट बाजार में दुकानदार बेच रहे हैं। कंपनी के मालिक ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया था। बुधवार को जेके कंपनी के मैनेजर सुनील कुमार कंपनी की विजिलेंस टीम के साथ नगर में पहुंचे। टीम ने दुकान पर छापा मारने के लिए पुलिस का सहयोग लिया। जीटी रोड पर स्थित एक दुकान पर टीम ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। टीम ने दुकान के अंदर से छापेमारी के दौरान जेके कंपनी के मार्का के 26 सीमेंट के नकली कट्टे पकड़ लिए। टीम कटटों को लेकर थाने पहुंची। कंपनी के मैनेजर ने बताया कि 26 सीमेंट के कटटे नकली है। दुकानदार के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें