ग्रामीण का क्रेशर का मोटर चोरी
बुुढ़ाना। तहसील क्षेत्र के गांव खेडामस्तान निवासी ओमकार का घेर मुख्य सड़क पर है। देर रात के समय चोर ओमकार के घेर में घुस गए। चोरों ने घेर में रखी गन्ने के क्रेशर की 50 हार्सपावर की मोटर चुरा ली। घटना की जानकारी किसान को दिन निकलने पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की छानबीन की।