पुरकाजी। कस्बे के मोहल्ला नूरनगरियान निवासी शिवकुमार मोहल्ला खेड़ा दरवाजा निवासी नवाब की ट्रैक्टर ट्राली पर चालक की नौकरी करता है। रविवार को वह ट्रैक्टर ट्राली लेकर हापुड़ लकड़ी भरने के लिए गया था, लेकिन वहां ना पहुंचकर रास्ते में से लापता हो गया। जिसकी उसके परिजनों व ट्रैक्टर स्वामी ने तलाश की तो सोमवार को ट्रैक्टर ट्राली थाना भोपा क्षेत्र के निरगाजनी नहर के निकट मिल गया, लेकिन चालक का कोई सुराग नहीं लगा। जिसकी सूचना चालक के परिजनों ने पुलिस को देकर उसके अपहरण की आशंका जताई। पुलिस ट्रैक्टर मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।