मोरना। भोपा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान जिला बदर को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी से तमंचे सहित चोरी की बाइक भी बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि भोपा व मोरना मार्ग पर मिल के निकट मंगलवार रात को गश्त के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम खलील पुत्र जव्वार निवासी गांव जौली बताया। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने तमंचा तथा चोरी की बाइक बरामद की। पूछताछ के दौरान खलील ने बताया कि वह अपनी ससुराल इस्सोपुर मेें रुका हुआ था। भोपा कार्यवाहक प्रभारी यतेंद्र कुमार ने बताया कि बदमाश करीब 20 मुकदमों में वांछित चल रहा है। जिस पर गुंडा एक्ट, गोकशी और गैंगस्टर आदि सहित जिला बदर की कार्रवाई की गई है। आरोपी थाने के टॉपटेन बदमाश है। पुलिस ने बदमाश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।