फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में लापता हुआ युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के मिमलाना रोड निवासी युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों ने चार लोगों पर युवक को घर से बुलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए अनहोनी की आशंका जताकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी शहजादी शनिवार को पुलिस ऑफिस पर एसपी सिटी ओमबीर सिंह से मिली और शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके शौहर नदीम हलवाई का काम करते थे। चार दिन पूर्व मोहल्ले के ही चार लोग नदीम को एक कार्यक्रम में हलवाई का काम कराने के लिए कहकर घर से बुला ले गए थे। पीड़िता के अनुसार, तभी से अब तक नदीम घर नहीं लौटा और न ही उसका मोबाइल मिल पा रहा है। इस संबंध में जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने भी नदीम की जानकारी होने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने शौहर के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए चारों लोगों से पूछताछ कर नदीम की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। जिस पर एसपी सिटी ओमबीर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस को तत्काल प्रकरण की जांच कर युवक की बरामदगी करने के आदेश दिए हैं।

मामूली कहासुनी में मारपीट, हंगामा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड पर शनिवार सुबह दो युवक मामूली कहासुनी के बाद आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट होने से हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेेते हुए मामला शांत कराया। बाद में दोनों आरोपियों शारिक व इमरान का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें