विद्युत निगम ने 43 स्थानों पर चोरी पकड़ी
चरथावल। विद्युत निगम के आला अफसरों के नेतृत्व में कसबे में चेकिंग अभियान चलाया। बाजारों में कई दुकानों के शटर गिरते चले गए।
सोमवार को विद्युत निगम के एक्सईएन सोमदत्त शर्मा और शशांक के नेतृत्व में छह एसडीओ, सात जेई, विजिलेंस और स्थानीय कर्मचारियों की टीम ने बिजली चोरी रोकने के लिए व्यापक घेराबंदी कर दी। छह टीमें बनाकर पूरे कस्बे को खंगाला गया। थाने का पुलिस बल मौजूद रहा। कई स्थानों पर कटिया डालकर की जा रही विद्युत चोरी पकड़ी गई। टीम की भनक लगते ही राजीव मार्केट, मैन बाजार और बस स्टैंड पर व्यापारी दुकानों के शटर डालकर मौके से चंपत हो गए। कई लोगों ने कटिया दुकानों से एक दूसरों को दी जाने वाली बिजली का केबल को हटाते हुए नजर आए। जेई ओपी कुशवाह ने बताया कि 24 के खिलाफ बकाया में विद्युत चोरी, 19 के खिलाफ एक कनेक्शन के बावजूद दूसरा केबिल डालकर चोरी, आठ को बिना कनेक्शन के बिजली उपयोग करने और महाबलीपुर में दो लोगों द्वारा अरसे से नलकूप का कनेक्शन कटने के बावजूद बिजली चोरी करते हुए पाया गया। छह टीमों ने अलग अलग मोहल्लों में जांच की। जेई के द्वारा 43 आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी की तहरीर थाने में दे दी गई है।