बुढ़ाना। पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को बायवाला पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर जयभगवान यादव ने बताया कि क्षेत्र के गांव की एक युवती के साथ दुराचार हुआ था। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। इस घटना का आरोपी इकराम पुत्र अलादीन निवासी गोसपुर जनपद बागपत घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने इकराम को सोमवार को बायवाला पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया।