फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में कार्रवाई से इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग मेें कार्रवाई से इंकार
विज्ञापन

मीरापुर। गांव चुडिय़ाला में हर्ष फायरिंग के दौरान घायल छात्रा को उपचार दिलाकर उसके परिजन गांव ले आए। छात्रा के पिता पंडित भगवत प्रसाद शर्मा ने बताया कि आकस्मिक घटना में वह कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को भी कार्रवाई न करने संबंधी जानकारी दी है। दो दिन पूर्व गांव चुड़िय़ाला में डीजे पर हुड़दंग कर रहे युवकों में से एक युवक ने गोली चला थी। दाहिने हाथ में गोली लगने से एक छात्रा घायल हो गई थी, जोकि घटना के समय अपने मकान की छत पर बैठकर पढ़ रही थी। पिता ने घायल बेटी का मोदीपुरम के एक अस्पताल में इलाज कराया तथा खतरे से बाहर होने पर बेटी को आराम के लिए घर ले आए।
अवैध कब्जे में पिता व पुत्र को जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
मीरापुर। रामराज पुलिस ने खादर क्षेत्र की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के प्रयास में आरोपी पिता व पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि खादर क्षेत्र के गांव रहड़वा गैर एतमाली के जंगल में राजस्व विभाग ने करीब 50 बीघा जमीन पर कब्जा कर सरकारी भूमि घोषित की थी। आरोप है कि शाहपुर निवासी महेंद्र पुत्र कुंदन सिंह व जगदीप पुत्र महेंद्र सिंह इस जमीन पर कब्जा करने की नियत से ट्रैक्टरों से जुताई कर रहे थे। जानकारी मिलने पर हल्का लेखपाल विजय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि करीब 50 बीघा सरकारी जमीन पर पिता व पुत्र कब्जा करने की नियत से जुताई कर रहे हैं। लेखपाल के मना करने पर आरोपियों ने राजस्व टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोपियों के व्यवहार को देखते हुए हल्का लेखपाल ने रामराज पुलिस की मदद ली और पिता पुत्र के विरुद्ध सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप मे मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान की 15 बीघा गन्ने की फसल जली
मीरापुर। गांव भुम्मा निवासी एक किसान के गन्ने के खेत में बिजली विभाग की लापरवाही से करीब 15 बीघा गन्ने की फसल जल गई। भुम्मा निवासी विक्रांत पुत्र ओमवीर की खेड़ी मार्ग पर जमीन है। इस जमीन पर खड़ी गन्ने की फसल के ऊपर से बिजली की हाई वोल्टेज लाइन जा रही है। इस लाइन के तार काफी नीचे तक लटके हैं। पीड़ित किसान ने इस संबंध में कई बार विभाग को लाइन कसने की शिकायत की थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई न होने पर बुधवार की शाम लाइन में फाल्ट होने से निकली चिंगारियों से खेत में खड़ी गन्ने की फसल में आग लग गई। इस आगजनी में पीड़ित किसान को कई लाख रुपए की हानि हुई है। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित किसान ने डीएम से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें