फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन

भोपा। महिला ने ग्रामीण पर घर में घुसकर तमंचे के बल पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव का ही विशेष संप्रदाय का ग्रामीण उसके मोबाइल पर भी कॉल कर उसे परेशान करता रहता है। महिला का आरोप है कि मंगलवार की रात को ग्रामीण घर में घुस गया। उसने तमंचे के बल पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से धमकी देता हुआ फरार हो गया।
विज्ञापन


ससुरालियों पर मारपीट का आरोप
भोपा। युवक ने ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। शहर कोतवाली के मोहल्ला रामपुरी निवासी कमल हसन ने बुधवार को थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि वह थाना क्षेत्र के गांव जौली में अपनी ससुराल आया हुआ था। आरोप है उसके ससुरालियों ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। किसी तरह वह वहां से जान बचाकर भागकर थाना सिखेड़ा के गांव भंडूर पहुंचा। वहां से गुजर रहे स्कूल के दो छात्रों ने घायल को देख उसे स्कूटर से भोपा थाने पहुंचाया। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि मामला पति व पत्नी के विवाद का है। दोनों पक्ष थाने पर मौजूद हैं। दोनों पक्षों में समझौता की बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें