फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरपुर बवाल का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के गांव शेरपुर में हुए बवाल में पुलिस पर पथराव, फायरिंग, आगजनी करने वाले आरोपी तस्लीम को गिरफ्तार जेल भेज दिया। आरोपी बीते दस माह से फरार चल रहा था। कोर्ट से उसके खिलाफ कुर्की नोटिस की कार्रवाई हो चुकी थी। यह इस बवाल का अंतिम आरोपी था, जो फरार था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर में गत वर्ष एक जून को यह बवाल हुआ था। गोकशी की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस शेरपुर गांव में पहुंची थी। ग्रामीणों ने पुलिस की घेराबंदी कर जमकर पथराव और फायरिंग की थी। पुलिस के वाहनों को भी आग लगा दी थी। पुलिस ने तीन दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अभी तक पुलिस एक आरोपी तस्लीम को छोड़कर बाकी को जेल भेज चुकी थी। तस्लीम भी इस बवाल का आरोपी थी। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि रुड़की चुंगी चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने एक सूचना के आधार पर तसलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह बीते दस माह से फरार चल रहा था। हाल ही में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई भी की थी। आरोपी पर कई मुकदमे पहले से ही थाना कोतवाली में दर्ज है। शेरपुर बवाल का यह अंतिम आरोपी था, जो फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें