वाहन चोर पकड़े, दो बाइक बरामद
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की दो बाइक बरामद की है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। खालापार पुलिस चौकी प्रभारी विनय शर्मा ने बताया सूचना मिली कि दो युवक चोरी बाइक लेकर आ रहे है। चेकिंग के दौरान दो युवकों को रोककर तलाशी। दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए। बिट्टू उर्फ शान पुत्र साजिद निवासी मछियारों वाली गली और फिरोज निवासी दक्षिणी खालापार से चोरी की दो बाइक बरामद हुई।
ट्रैक्टर नदी में गिरा, चालक घायल
पुरकाजी। मंगलवार देर रात सुलेही के पास ट्रैक्टर ट्राली सोलानी नदी में गिर गई। हादसे में चालक कैराना के गांव मामौर निवासी आबिद पुत्र अली हसन गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चार इंस्पेक्टरों की तैनाती
की व्यवस्था जिले में लागू
मुजफ्फरनगर। डीजीपी ओपी सिंह की नई व्यवस्था सीओ सर्किल के थानों पर चार इंस्पेक्टरों की तैनाती को जिले में लागू कर दिया गया है। एसएसपी अनंत देव ने कई कोतवाली में 15 निरीक्षकों की तैनाती की है। साथ ही 11 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र भी बदले हैं।