मुजफ्फरनगर। सुजडू गांव का सब्जी विक्रेता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने उनके साथ अनहोनी होने की आशंका जताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई है।
शहर कोतवाली के गांव सुजडू निवासी आसिफ पुत्र यासीन सुजडू चुंगी पर ही सब्जी बेचता है। रोजाना भी तरह शुक्रवार सुबह छह बजे वह सब्जी खरीदने के लिए कूकड़ा मंडी जाने की बात कहकर घर से निकला था, मगर लौटकर नहीं आया। उसके न आने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजन उसकी तलाश में निकले। कूकड़ा मंडी में मालूम करने पता चला कि वह सब्जी लेने नहीं आया। परिजनों ने उसकी सभी संभावित स्थानों पर तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है। परिजनों ने दुपहर बाद शहर कोतवाली पर जाकर पुलिस को तहरीर देकर उसके साथ अनहोनी होने की आशंका जताई। यह भी बताया कि करीब दो माह पहले भी कुछ लोगों ने उस पर प्राणघातक हमला किया था, तब वह कूकड़ा गांव में पास अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। लापता के भाई राशिद की ओर से पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।