फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर टैंपू चालक को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड पर आधा दर्जन बदमाशों ने टेंपू चालक से तमंचों के बल पर टेंपू, नकदी और मोबाइल लूट लिया। पुलिस के पीछा करने पर बदमाश टेंपू छोड़कर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी टेंपू चालक विकास के साथ यह घटना हुई। उसने नई मंडी पुलिस को बताया कि वह महावीर चौक पर खड़ा था, जहां से उसके टेंपू में एक युवक बैठ गया और उसे बाईपास पर चलने के लिए कहा। आरोप है कि बाईपास पर पहुंचने पर युवक ने अपने साथियों को बुला लिया। युवकों ने तमंचे के बल पर उसका टेंपू, मोबाइल फोन और सात हजार रुपये लूट लिए। उसने वहां से गुजर रहे एक राहगीर से फोन लेकर पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों का पीछा किया। जिस पर बदमाश टेंपू छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी शेरनगर गांव के बताए गए है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

रेप के मामले के दो आरोपी बंदी
मुजफ्फरनगर। शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी और साजिश में शामिल उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने 8 दिसंबर को शहर कोतवाली में यह मामला दर्ज कराया था। बताया था कि दौराला के मोहल्ला ब्रह्मपुरी के हिमांशु ने शादी का झांसा देकर उसका देह शोषण किया। हिमांशु के परिजनों को इस संबंध में पूरी जानकारी थी। हिमांशु के परिजन उसे कानूनी कार्रवाई करने पर धमकी दे रहे थे। पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर हिमांशु समेत चार लोगों के खिलाफ रेप व पोस्को एक्ट में मामला दर्ज कर किया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी हिमांशु और उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें