फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी करने वाले युवक को लोगों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। शनिवार को मोहल्ला सैनीनगर में प्रधानमंत्री योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए एक युवक घर घर जाकर परिवार के लोगों को समझा बुझाकर फार्म के साथ फोटो और आईडी ले रहा था। इसकी जानकारी भाकियू नेता विदेश मोतला और अन्य लोगों को लगी। लोगों ने उस युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। तलाश के दौरान युवक के पास बैग से आधा दर्जन लोगों के फोटो और आईडी मिली। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम बागपत निवासी अशोक बताया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें