खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव खेड़ीरांगढ़ाग निवासी 55 वर्षीय किसान नानक पुुत्र शेर सिंह 13 दिनों से लापता था। परिजनों ने उसे काफी जगह तलाश किया, लेकिन पता नहीं चल सका था। परिजनों ने थाने मेें गुमशुदगी भी दर्ज करा दी थी। पुुलिस भी किसान को तलाश करने में जुटी थी। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने नानक का शव गांव भंगेला के जंगल में नाले के पास ईख के खेत में पड़ा देखा। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुुंच गई थी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।