बाइकों की भिड़ंत में मारपीट
खतौली (मुजफ्फरनगर) । दो बाइकों के बीच आपस में भिड़ंत होने पर युवकों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट होने पर बाइक सवार युवक घायल हो गया।
मीरापुर निवासी साजिद व उसका भाई सलीम शनिवार की सुबह बाइक से खतौली के मोहल्ला सद्दीकनगर में अपनी रिश्तेदारी में आ रहे थे। खतौली व मीरापुर मार्ग पर एक बाइक पर तीन युवक खतौली से मीरापुर की ओर तेजी से जा रहे थे। मार्ग पर दोनों बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। बाइक सवार तीनों युवकों ने साजिद व उसके भाई सलीम के साथ मारपीट प्रारंभ कर दी। मारपीट में सलीम घायल हो गया। राहगीरों ने बाइक सवार युवकों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। साजिद ने अपने घायल भाई सलीम का चिकित्सक के यहां उपचार कराया। इस मामले की पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।