किशोरी को अगवा कर ले जा रहा युवक पकड़ा
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। रोहनी हरजीपुर निवासी लड़की की रिश्तेदार युवक के साथ फरार होने का प्लान परिजनों की सतर्कता से धरा रह गया। रविवार को योजनाबद्ध तरीके से बुढ़ाना थाने के गांव जौला निवासी खालिद बाइक लेकर गांव के निकट नहर पर पहुंच गया। लड़की के घर से निकलने के बाद परिजनों ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया और लड़की को मुक्त कराया। आरोपी को लाकर घर में बंद कर दिया। सूचना पर पुलिस रात में युवक को लेकर थाने आई। मामले को लेकर लड़की का पिता और चाचा पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने मामले में अमीर हसन, वकील, कल्लू और रिजवान को हिरासत में लेकर 151 में चालान कर दिया, जबकि आरोपी युवक खालिद को लड़की के अपहरण के आरोप में जेल भेज दिया।