फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न अपराधों में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चार ग्रामीणों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनका चालान कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव वैल्ली से पुलिस ने गांव के ही ग्रामीण के साथ मारपीट करने के आरोपी सोनू व छोटू पुत्रगण धर्मदास को सोमवार को उनके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि सोनू व छोटू ने गांव के ही प्रताप आदि के साथ से मारपीट की थी, जिसकी रिपोर्ट प्रताप ने कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मारपीट के आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। दूसरी घटना में पुलिस ने कस्बे के करबला रोड पर विवाहिता को मार पीटकर जलाकर मारने का प्रयास करने के आरोपी महिला के ससुर शमशाद व महिला के पति राहुल अली को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र का चालान कर दिया।
विज्ञापन

कब्जा हटवाएं
बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। विज्ञाना गांव के ग्रामीण नौशाद आदि ने अपने ही गांव के कई लोगों पर उनके रास्ते पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया है। नौशाद व तलाम आदि ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके गांव के कई लोगों ने उनके रास्ते पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। रास्ते में दीवार निकालने के कारण उनका आने जाने का रास्ता बंद हो गया है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से रास्ते का अवैध कब्जा हटवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें