फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिम्बर व्यापारी से 22 लाख रूपये की लूट का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

कस्बे के टिंबर व्यापारी से हुई 22 लाख की लूट के मामले में एसएसपी व क्राइम ब्रांच की टीम ने लूट के शिकार व्यापारी से पूछताछ की। इस घटना से क्षुब्ध व्यापारियों ने कोतवाली में आए एसएसपी से घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि लुटेरों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। उधर. क्राइम ब्रांच व पुलिस ने घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर तिराहे पर मिठाई की दुकान के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

कस्बे के कांधला रोड निवासी टिंबर व्यापारी शुभम गर्ग शनिवार देर रात दिल्ली के व्यापारियों से उधार के पैसे लेकर बुढ़ाना आ रहा था। कस्बे में घर के सामने से ही व्यापारी शुभम गर्ग से बदमाशों ने नकदी से भरा थैला लूट लिया था। बेखौफ बाइक सवार बदमाशों द्वारा कोतवाली से मात्र 200 मीटर की दूरी पर दी गई वारदात से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसएसपी अनंत देव व क्राइम ब्रांच की टीम रविवार को लूट के शिकार टिंबर व्यापारी की दुकान पर पहुंची। एसएसपी के कहने पर पीड़ित व्यापारी कस्बे के व्यापारियों के साथ कोतवाली पहुंचा। एसएसपी व क्राइम ब्रांच की टीम ने पीड़ित व्यापारी से लंबी पूछताछ की। कितने पैसे कहां से लिए इसकी भी जानकारी ली गई। पुलिस ने व्यापारी की कार के चालक से भी पूछताछ की। इस बीच घटना से क्षुब्ध व्यापारियों ने एसएसपी से व्यापारियों की सुरक्षा व घटना के खुलासे की मांग की। एसएसपी ने व्यापारियों को शीघ्र घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर कस्बे के चरण सिंह तिराहे पर मिठाई की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। क्राइम ब्रांच की टीम को इस फुटेज से बाइक सवार बदमाशों के संबंध में कुछ जानकारी मिली है। एसएसपी ने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्दी ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें