फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का पति कई माह से छतीसगढ़ में बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
पति को बंधक बनाए रखने का आरोप
विज्ञापन

खतौली। महिला ने छत्तीसगढ़ में उसके पति को कोल्हू मालिक द्वारा कई माह से बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि वह अपने पति को बंधकमुक्त कराने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों के दफ्तर में पहुंचकर गुहार लगा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गांव छछरपुर निवासी गुड्डी ने बताया कि गांव निवासी ठेकेदार गुड़ के सीजन में उसके पति रामनिवास को छत्तीसगढ़ में स्थित कोल्हू में गुड़ पकाने के लिए लेकर गए थे। आरोप है कि ठेकेदार ने अपने खाते में कोल्हू मालिक से पैसे डलवा लिए थे। उसको पति को ठेकेदार ने एक पैसा भी नहीं दिया है। महिला का आरोप है कि कोल्हू मालिक ने उसके पति को बंधक बनाकर रखा है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति को बंधकमुक्त कराने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों के यहां चक्कर भी काट चुकी है। इसके बावजूद अधिकारियों ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इस संबंध में इंस्पेक्टर पीपी सिंह का कहना है कि इस मामले के बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है। तहरीर दिए जाने पर अवश्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें