फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेज के लिए नवविवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को घर से निकाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी निवासी ससुराल पक्ष ने नवविवाहिता को अतिरिक्त दहेज में 15 लाख की नकदी व कार की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शहर की इंदिरा कॉलोनी निवासी सुरेश ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी प्राची की शादी 28 नवंबर 2017 को आदर्श कॉलोनी निवासी अवनीश से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज में 15 लाख नकद व कार की मांग को लेकर ससुुराल वाले प्राची का उत्पीड़न करते थे। इसी क्रम में मंगलवार सुबह नवविवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नवविवाहिता का मेडिकल कराते हुए आरोपी पति के साथ ही सास-ससुर व जेठ-जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें