जानसठ। खतौली क्षेत्र के गांव मढ़करीमपुर निवासी रोहित पुत्र मुनेश मीरापुर के भुम्मा गांव में शुक्रवार को अपनी ससुराल गया था। ससुराल से शाम को ही वह गांव मढ़करीमपुर अपनी साली और सास को साथ लेकर जा रहा था। जैसे ही रोहित मीरापुर दलपत पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर पहुंचा। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप गाड़ी से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से रोहित और साली मीनाक्षी घायल हो गई। घायल रोहित को सीएचसी जानसठ पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने रोहित को गंभीर हालत को देखते हुए मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले ली, जबकि चालक फरार हो गया।