पुरकाजी। पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी की जानकारी मिलने पर कस्बे में एक युवक के घर छापा मारा। पुलिस को मौके से नगदी और स्मैक मिली है। बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे के एक मोहल्ले में नशीले पदार्थ की तस्करी की जा रही है। जिस पर पुलिस ने छापा मारा, लेकिन तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से ढाई लाख रुपये और स्मैक बरामद की है। सीओ सदर का कहना है कि मामले संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है।