चरथावल (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को तमंचे, तीन और बिना नंबर की कार समेत गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ गश्त के दौरान निरधना मोड़ पर बिना नंबर की कार पर नजर आई। कार के पास दो युवक खड़े थे। पुलिस ने संदिग्ध कार की चेकिंग के लिए युवकों को बुलाया, तो मौके से आरोपियों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से दो 315 बोर के तमंचे और कारतूस बरामद किए। पूछताछ के बाद उन्होंने अपना नाम अर्जुन पुत्र महेंद्र सिंह निवासी भूपखेड़ी थाना रतनपुरी और आशीष सोम पुत्र रामभूल सिंह निवासी नवादा थाना सरधना मेरठ बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जेल भेज दिया। उधर, कस्बा प्रभारी सर्वेश कुमार शर्मा ने गोकशी की सूचना पर दबिश देकर नहर के निकट खुशीद पुत्र सकूर एवं साकिब पुत्र खुर्शीद निवासी नहर गोकशी करते हुए दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से कटान के उपकरण और करीब 80 किलो मांस बरामद किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।