फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव मोहद्दीनपुरी निवासी शहजाद पुत्र कबीर खां ने एसएसपी को भेजे शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री को दो अगस्त को गांव का ही रहने वाला युवक अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर ले गया था। उसने 11 अगस्त को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 13 अगस्त को आरोपी युवक और उसके साथियों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि पुलिस अभी तक न तो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर सकी है और न ही उसकी पुत्री को सकुशल बरामद कर सकी। इसे लेकर वह और उसका परिवार पुलिस की लापरवाही से पूरी तरह क्षुब्ध है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि दो सितंबर तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई और उसकी पुत्री को सकुशल बरामद नहीं किया तो वह परिवार के साथ लखनऊ में पहुंचकर सीएम आवास के सामने आत्मदाह कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें