फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा बरामद, युवक पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी मिली
विज्ञापन

मीरापुर। एक गांव की किशोरी छात्रा को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी युवक फरार है, जबकि पुलिस ने छात्रा को मोंटी तिराहे से बरामद किया। क्षेत्र के गांव की रहने वाली कक्षा 9 की छात्रा अपने घर से मीरापुर में आई थी। छात्रा घर पर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसको तलाश किया। पता चला कि गांव का ही एक युवक उसे बहला फुसलाकर ले गया है। छात्रा के भाई ने आरोपी के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने छात्रा को मोन्टी तिराहे से बरामद कर उसके बयान दर्ज किए। बृहस्पतिवार को छात्रों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
विज्ञापन


बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई मकानों में पानी भरा
मीरापुर। बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया। कस्बे के कई मोहल्लों के दर्जनों मकानों में पानी भर गया। स्कूलों में रेनी डे घोषित किया गया। चालू वर्षा ऋतु की बुधवार की सुबह बारिश हुई। सुबह 6 बजे से दोपहर करीब दो बजे तक हुई बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। मोहल्ला जाटान पुलिया के निकट निर्माणाधीन हाईवे बारिश की वजह से फिर से क्षतिग्रस्त हो गया। ईदगाह रोड के अशफाक, यूसुफ कुरैशी, भूरा, तुफैल, इसरार, मोमीना, नूरा, इकबाल, साबिर आदि तथा नमक मंडी निवासी रविन्द्र कुमार, शरणवीर, बिटटू, विनोद, रविन्द्र आदि के मकानों के साथ पशु चिकित्सालय में भी जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें