फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनी कांड :

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्ग हास्पिटल सील, जांच के लिए टीम गठित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
स्वास्थ्य विभाग ने किडनी कांड के लपेटे में आए गर्ग हास्पिटल को सील कर दिया है। पूरे मामले की जांच के लिए विभागीय डॉक्टरों की टीम भी गठित कर दी गई है। टीम के सदस्य महिला मरीज की ऑपरेशन पूर्व और बाद की पूरी मेडिकल जांच करेगी। चिकित्सकीय जांच को ही आधार बनाकर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीड़ित मरीज की पत्नी ने आरोपी डॉक्टर समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जैन मिलन विहार स्थित गर्ग हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह मीरापुर के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी इकबाल उर्फ सुक्खा को पथरी के ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था। उसके गुर्दे में 15 एमएम की पथरी थी, जिसे निकाला जाना था। परिजनों के मुताबिक इकबाल का शुक्रवार शाम हास्पिटल की ओपीडी में ऑपरेशन किया गया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर विभु गर्ग ने बिना बताए उनकी किडनी ही निकाल ली। आरोप लगाया कि डॉक्टर विभु गर्ग मरीज की किडनी निकालकर गुपचुप तरीके से उसे हॉस्पिटल से बाहर ले जाकर किसी अन्य मरीज को ट्रांसप्लांट करने के प्रयास में थे। इसे लेकर इकबाल के परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर को सुरक्षित हॉस्पिटल से बाहर दिनकालकर हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी डॉक्टर विभु गर्ग ने बताया कि मरीज को पथरी के चलते किडनी में इंफेक्शन हो गया था, जिसके चलते ऑपरेशन के दौरान ही उसकी जान को खतरा उत्पन्न हो गया था। यदि गुर्दे को शरीर से अलग नहीं किया जाता तो मरीज की जान जा सकती थी। ऐसे में उन्होंने मरीज के परिजनों से बात करने के बाद ही गुर्दा निकाला था। उधर, पीड़ित मरीज की पत्नी उम्मीदा ने नई मंडी थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपी डॉक्टर विभु गर्ग के साथ ही हॉस्पिटल के तीन अज्ञात कर्मचारियों के विरुद्ध पूरी साजिश के तहत इकबाल के शरीर से किडनी निकाली थी, जिसे वे किसी अन्य मरीज को बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स ..........
पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी : सीएमओ
मुजफ्फरनगर। चर्चित किडनी कांड में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर पीएस मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद देर शाम गर्ग हॉस्पिटल को सील करा दिया गया है। इसके साथ ही डॉक्टरों की एक टीम गठित कर दी गई है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें