फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
- पूर्व विधायक अनिल कुमार ने एसएसपी को दी तहरीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के संबंध में पूर्व विधायक अनिल कुमार ने एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक युवक ने अपना वीडियो वायरल किया है। जिसमें युवक पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के अलावा गांधीजी, राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने पर पुरकाजी के पूर्व विधायक अनिल कुमार ने शुक्रवार शाम एसएसपी अनंत देव से मुलाकात कर उन्हें यह वीडियो दिखाया। पूर्व विधायक ने इस वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी के संबंध में एक तहरीर एसएसपी को देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने जांच करा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें